नावकोठी: पुलिस ने छतौना से 96 कार्टून विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया, भूसे से लदे वाहन में हो रही थी तस्करी
छतौना से पुलिस ने शराब का भारी मात्रा में खेप बरामद किया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि छतौना अशोक सिंह घर के निकट सड़क किनारे भुसा से लदे पिकअप वाहन में विदेशी शराब का 96 कार्टून यानी 2304 बोतल यानी 864 लीटर शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है।