कोल: एटा चुंगी के पास दो कारों में आमने-सामने टक्कर, एक कार में सवार 4 लोग घायल, 3 घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया
Koil, Aligarh | Mar 2, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के एटा चुंगी के पास दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक कार में सवार ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिला भी शामिल है।घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।