सहसवान विकास खंड क्षेत्र के गांव भूड़ खितौरा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है गांव को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाई हैं। वहीं गांव में हर ओर गंदी गंदी का साम्राज्य है। गांव का मुख्य रास्ता दलदल में तब्दील हो चुके हैं। आलम यह है कि तालाब से निकलकर पानी सड़कों पर बह रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा नाला निर्माण नहीं करने की वजह से सड़क पर जल भराव हो जाता है।