महागामा: राजमहल परियोजना में कार्यरत कर्मी हरिहर महतो के आकस्मिक निधन की सूचना पर परियोजना के पदाधिकारी बलिया स्थित उसके घर पहुचे
राजमहल कोल परियोजना में कार्यरत हरिहर महतो के आकस्मिक निधन की सूचना पर परियोजना के पदाधिकारी ने बलिया स्थित उसके आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर बताया कि हरिहर महतो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे 3 जून की रात भागलपुर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।