सिंगरौली: जरौंधी गांव: बंगाली डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत, परिजनों का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना के खुटार चौकी अंतर्गत जरौंधी गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देते हुए एक बंगाली डॉक्टर के इलाज से घर की एक महिला की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। और इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है।