सिंगरौली: विंध्यनगर के पास मॉडल रोड पर धंसी सड़क, घंटों फंसा रहा पिकअप वाहन
विंध्यनगर के पास मॉडल रोड धस गई, जिसमें एक पिकअप वाहन फंस गया। बताया जा रहा है कि सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। खोदाई के बाद सड़क में मिट्टी भर दी गई थी। उसी में से होकर पिकअप वाहन जब निकला तो फंस गया। पिकअप वाहन घंटों सड़क में फंसा रहा, उसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका।