पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष बाइकर्स टीम का गठन, IG और SSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Purnea East, Purnia | Jul 14, 2026
पूर्णिया में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष बाइकर्स टीम का गठन किया है। इस टीम को सीधे एनकाउंटर तक करने की परमिशन दी गई है। यह टीम शहर की सड़कों पर 24 घंटे निगरानी रखेगी।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। आईजी विवेकानंद और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से इस विशेष बाइकर्स दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया