दरभंगा: ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण हेतु दरभंगा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित
दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में “ज्ञान भारतम् ” के अंतर्गत पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण की कार्य-योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के उद्देश्य एवं स्वरूप दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क के द्वारा गुरुवार की शाम 6:00 बजे दी गई।