मुरैना: जोधा बाबा मंदिर के सामने अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर, घायल को ग्वालियर रेफर किया गया
Morena, Morena | Dec 6, 2024 सरायछोला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर जोधा बाबा मंदिर के सामने बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसको पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। बताया जाता है बाइक सवार ग्वालियर से धौलपुर जा रहा था।