हाथरस: घर के बाहर काम कर रहे एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में घर के बाहर काम करते समय युवक लवकुश पुत्र जगबीर सिंह के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। बिगड़ी हालत मे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने सांप का फोटो अपने मोबाइल मे खींच लिया।