मड़िहान: मड़िहान साइबर टीम ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कराने का प्रलोभन देकर ठगी गई संपूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस कराई
आवेदक ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी ग्राम पटेवर थाना मड़िहान के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया कि आप शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करके पैसा कमाना चाहते हैं। इस बात पर भरोसा करते हुए आवेदक ने ₹5000 संदिग्ध के खाते में ट्रांसफर कर दिए। वही जब आवेदक को पता चला कि यह एक फ्रॉड है तो आवेदक द्वारा इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर की गई जिसकी संपूर्ण धनराशि को वापस कराया गया।