कोटपूतली: नारेहड़ा बाईपास पर ट्रॉले और बाइक की भिड़ंत, मां-बेटा को जयपुर रेफर किया गया
Kotputli, Alwar | Apr 6, 2026
कोटपूतली के नारेहड़ा बाईपास पर ट्रॉले और बाइक की टक्कर में हवा सिंह गुर्जर निवासी नांगल चौधरी गंभीर घायल हो गए। उनकी माताजी भी हादसे में घायल हुईं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। हवा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है