#मेरठ हिंदू नाम से होटल संचालन का आरोप, संगठन के विरोध के बाद दिल्ली रोड स्थित होटल बंद #वीडियो #वायरल
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक होटल को लेकर गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने होटल का संचालन मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू नाम से किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। विरोध के बाद होटल को बंद करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड स्थित ‘दीपक होटल’ के नाम से संचालित प्रतिष्ठान को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल का संचालन एक मुस्लिम युवक द्वारा किया जा रहा है, जबकि होटल हिंदू नाम से संचालित किया जा रहा था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और होटल के बाहर हंगामा किया।
विरोध की सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौ