रामगंजमण्डी: मालगोदाम चौराहे पर युवती से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार तीन बदमाश हुए फरार
रामगंजमंडी शहर के बाजार नंबर 4 स्थित मालगोदाम चौराहे पर दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाश एक युवती के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार शाम करीब 5 बजे पीड़िता संजना रत्नावत ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ बाजार में एक बर्तन की दुकान पर जा रही थी।