गाज़ीपुर: गाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने OP राजभर पर साधा निशाना, कहा- गाजीपुर में खत्म हो चुका है जनाधार
गाजीपुर में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार खत्म हो चुका है। इसलिए उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है।