बेनीपुर: अलीनगर: डॉ. विमलेश प्रकाश को सर्वाधिक ओपीडी परामर्श के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे ने अलीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विमलेश प्रकाश को फरवरी 2026 में सर्वाधिक ओपीडी परामर्श देने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंत्री ने डॉक्टर विमलेश प्रकाश के अथक परिश्रम अनुशासन और उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवा की खुले शब्दों में सराहना की