हमीरगढ़। क्षेत्र की राजस्व व्यवस्था की जमीनी हकीकत मंगरोप में किसी से छिपी नहीं है।यहां पटवार भवन आज भी 57 साल पुराने महज 9×12 फीट के जर्जर कमरे में संचालित हो रहा है।इसी छोटे से कमरे के एक कोने में पटवारी तो दूसरी ओर गिरदावर बैठकर राजस्व संबंधी कार्य करने को मजबूर हैं।सीमित स्थान,जर्जर छत और असुविधाजनक व्यवस्था हैं।