नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में मंडी प्रबंधन द्वारा किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था शुरू की गई है। शुक्रवार को करीब 11 बजे मंडी परिसर में एक स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर धान की नीलामी के दौरान लगने वाली बोली की राशि सीधे प्रदर्शित की जा रही है।