गुना नगर: गुना पुलिस का गौरव, CCTNS में उत्कृष्ट कार्य पर प्रदेश में मिला दूसरा स्थान, महानिदेशक ने ASP को प्रदान किया सम्मान
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण विवेचना व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 29 जून को एसपी ने बताया, 28 जून को भोपाल में पुलिस महानिदेशक ने CCTNS में उत्कृष्ट कार्य पर गुना पुलिस को सम्मानित किया। ASP प्रशांत सिंह सुमन को सम्मान प्रदान किया। समन्वय से उपलब्धि मिली।