गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने लालू परिवार पर साधा निशाना, कहा- जाएंगे जेल की हवा खाने
गया में शनिवार को पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 15 वर्षों तक लालू की सरकार थी। एक भी नौकरी देने का काम नही किया था। बल्कि बिहार में पलायन शुरू हो गया था। कानून का राज खत्म हो गया था। जल्द हीं पूरा परिवार जेल की हवा खाने जाएंगे।