फतुहा पुलिस ने बाइक मलिक के सहयोग से चोरी की बाइक को कबाड्ड खाना में ले जाकर काटने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखते ही कबाड्डी दुकानदार मौके से फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी बांकीपुर गोरख का रहने वाला ऋतिक कुमार व दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी सन्नी कुमार है। थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपी को जेल भेजा जाएगा।