ललितपुर: शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लूटपाट से परेशान फल विक्रेता ने अपने सिर पर पत्थर मारने का प्रयास किया
शहर में बुधवार को नपा द्वारा अपने कर्मचारियों की मदद से गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। जहां पर कर्मचारियों द्वारा जबरन फल विक्रेताओं के महंगे फलों को उठाकर अपनी गाड़ी में फेंका जा रहा था।जिससे परेशान होकर एक फल विक्रेता ने अपने सिर पर पत्थर मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उक्त घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।