हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में पुलिस ने एक महीने में 11,853 वाहनों के काटे चालान, 207 वाहनों को किया जब्त
हनुमानगढ़ में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बीते मई महीने में कुल 11853 चालान काटे हैं। पुलिस की कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियां में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।