पिंड्रा: वाराणसी में खलासी की डंपर से कुचलकर हुई मौत, स्थानीय ग्रामीणों ने किया हंगामा
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे डंपर से कुचलकर खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।