हरदोई: सांसद ने जनपद वासियों के साथ आवास विकास स्थित निवास पर मनाया होली का जश्न
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2024 हरदोई सदर लोकसभा से सांसद जयप्रकाश रावत ने आज होली पर्व के मद्देनजर जनपद वासियों के साथ अपने आवास विकास स्थित निवास पर होली का पर्व मनाया है। इस दौरान तमाम नगर वासी उनको होली की शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे। जयप्रकाश रावत ने कहा कि पूरे ही जनपद होली के रंगों से सराबोर है। उन्होंने जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।