कोंडागांव: ग्राम मोहलई में खड़े जेसीबी वाहन से टकराई पिकअप, हादसे में 29 वर्षीय पिकअप चालक की मौत, कोंडागांव पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहलई में बीते मंगलवार की शाम सड़क हादसे में एक पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बालोंड कलारपारा निवासी 29 वर्षीय सोमनाथ बघेल पिता आयतु बघेल 7 जुलाई की शाम अपने पिकअप से मजदूरों को छोड़ कर घर वापस लौट रहा था। लौटते वक्त ग्राम मोहलई में माखन साहू के घर के पास सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से...