गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार से चेन छिनौती के आरोपी को छिनौती की चेन के साथ किया गिरफ्तार
10 सितंबर को शाहपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके गले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आज पादरी बाजार से संजू एडवर्ड नाम के एक आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया। उसके पास से चुनौती की हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई।