गोरखपुर: गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आनंद लोक हॉस्पिटल के सामने ऑटो में सोने की चेन चोरी करने के आरोप में 2 महिलाओं को लोगों ने पकड़ा
आज दोपहर तकरीबन 1:30 बजे गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आनंद लोक हॉस्पिटल के सामने एक ऑटो में एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी करने वाली दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया, हालांकि बुजुर्ग महिला की माने तो ऑटो में पांच महिलाएं सवार हुई थी, जिनमें से तीन भागने में कामयाब रही। आरोपी महिलाओं के पास से सोने की चेन भी लोगों ने बरामद कर ली।