गोरखपुर: पीपीगंज कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक बाइक में लगी आग, टला बड़ा हादसा
आज दोपहर में पीपीगंज कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने एक बाइक में अचानक आग की लपटे उठाना शुरू हो गईं। देखते ही देखे आग ने पूरे बाइक को जलाकर खाक कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी जन सहयोग के साथ आग पर काबू पाने में अपना योगदान देती रही। पुलिस और लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टला।