खंडवा नगर: सब्जी मंडी शिफ्ट करने पर भी जलेबी चौक से पंधाना रोड पर लगी अवैध दुकानें, जाम से नहीं मिली राहत
इतवारा बाजार सब्जी मंडी को भवानीमाता-शनि मंदिर रोड से हटाना सुविधा कम मुसीबत ज्यादा हो गई। महादेवगढ़ मंदिर के पास पानी की टंकी के करीब जाने की बजाय ठेलों वालों ने जलेबी चौक से पंधाना रोड पर सड़क को जाम कर बाजार लगा लिया। जिससे रविवार को जलेबी चौक से पंधाना मेन रोड से निकलने वाले वाहनों को जाम से परेशानी हुई। सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे वाहन रेंगते रहे। क्