महोबा: चितहरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में युवक गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 वर्षीय दीपक पुत्र मायादीन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और परिजनों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।