परिहार: बेला में 3 महीने से लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां, आंखों में उम्मीद
सीतामढ़ी: एक मां अपने लापता बेटे की तलाश में पिछले तीन महीनों से भटक रही है। हाथ में बेटे की तस्वीर लिए वह हर मिलने वाले व्यक्ति से एक ही सवाल पूछ रही है— "क्या आपने मेरे बेटे को कहीं देखा है?" लेकिन अब तक उसे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार, छोटन कुमार ठाकुर 3 महीने से लापता है।