हुसैनगंज: टेढ़ीघाट बाजार में लगा भीषण जाम, घंटों परेशान रहे लोग
हुसैनगंज प्रखंड के टेढ़ीघाट बाजार में शुक्रवार की संध्या 4:30 बजे अचानक भीषण जाम लग गया।इस जाम में घण्टों देर तक लोग परेशान रहे।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण को लेकर आये दिन जाम लगता रहता है।वहीं जाम की सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना की पुलिस जाम को हटवाने में जुट चुकी है।