खरगोन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल के प्रथम नगर आगमन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रैली के रूप में उन्हें भाजपा जिला कार्यालय लाया गया, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और आतिशबाजी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।