जमुआ: गिरिडीह कॉलेज के पास पावित्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर, मेयर ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
Jamua, Giridih | May 3, 2026 गिरिडीह कॉलेज के समीप पावित्री हॉस्पिटल में रविवार को 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी लोगों को आगे आकर इसमें भाग लेना चाहिए।