सरैयाहाट/प्रखंड के माथाकेसो तथा ककनी नवाडीह पंचायत भवन परिसर में मंगलवार 11,am को सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पैंशन, विधवा पेंशन के अलावा नये राशनकार्ड आवेदन जमा कराया गया।वहीं मुखिया, पंचायत सचिव की मौजूदगी में लाभुकों के बीच कंबल, धोती साड़ी व अन्य सरकारी परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।