पूसा: महम्मदा गांव में सड़क के किनारे झुलसा हुआ एक व्यक्ति मिला डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए पहुंचा सदर अस्पताल
पूसा थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव के रहने वाले महेश पोद्दार का पुत्र राज कुमार पोद्दार सड़क के किनारे झुलसा हुआ मिला। डायल 112 की टीम ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया । परिजनों ने बताया कि कल शाम 6:00 बजे युवक अपने घर से निकला था। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।