चांदपुर: ताजपुर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
बिजनौर में शनिवार सुबह करीब 11:00 ताजपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए जॉनी सैनी की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई है। 22 अप्रैल को जॉनी सैनी अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह से खाना बनाकर वापस लौट रहा था। ताजपुर मूसेपुर मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें तीनों घायल हो गए थे। जिसमें आज जॉनी सैनी की मौत हो गई है