अनूपपुर: एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कर्मचारी एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी शंकर राव बरगट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कर्मचारी एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी शंकर राव बरगट को सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों, परिजनों, मित्रों एवं हॉकी खिलाड़ियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। समारोह में उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।