शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार का बीते मंगलवार रात लाइव कंसर्ट, स्टेज प्रोग्राम का कार्यक्रम आयोजित होना था। लेकिन प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। जिसके बाद देर रात तक इस कॉन्सर्ट के टिकिट खरीदने वाले दर्शक रेणुका पंवार का शो देखने के लिए खुले मैदान में ठंड में खड़े रहे।