#gorakhpurpolice
➡️ भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्ति भारत पखवाड़ा” (12 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” थीम पर दिनांक 20.06.2026 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गोलघर में नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
➡️कार्यक्रम का आयोजन युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समाजसेवियों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
➡️कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
➡️इस अवसर पर नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टरों, बैनरों एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनसमूह को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।
➡️नशा मुक्ति भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां, जनसंपर्क अभियान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशा उन्मूलन का संदेश पहुंचाया जा सके और “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” के संकल्प को साकार किया जा सके ।
#UPPolice
@dgpup @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur
7 views | Gorakhpur, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026