मैनपुर: मैनपुर में शारदीय नवरात्रि समापन पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा और विसर्जन
गरियाबंद के मैनपुर नगर में शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मैनपुर के अलग-अलग स्थानों पर जवारा विसर्जन की अनवरत प्रक्रिया चली। पंडित योगेश शर्मा ने वन विभाग परिसर के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना का नेतृत्व किया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।