बक्सर: ज्ञान भारतम मिशन: पांडुलिपि संरक्षण में योगदान के लिए पूर्णानंद मिश्रा व नरोत्तम द्विवेदी सम्मानित
Buxar, Buxar | May 31, 2026 ज्ञान भारतम मिशन के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण में सराहनीय योगदान के लिए पूर्णानंद मिश्रा एवं नरोत्तम द्विवेदी को शनिवार को डीएम साहिला ने सम्मानित किया। इसको लेकर आईपीआरडी बक्सर के माध्यम से लगभग 7:00 बजे रात्रि में अपडेट जारी किया गया है। डीएम साहिला ने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन भारत की समृद्ध ज्ञान-संपदा संरक्षण अहम पहल है।