मढ़ौरा: कोल्हुआं व अमनौर से सात गैलन कच्ची स्प्रीट के साथ गिरफ्तार तीन तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल
Marhaura, Saran | Jun 18, 2026 थानाक्षेत्र के कोल्हुआ व अमनौर से सात गैलन कच्ची स्प्रीट के साथ गिरफ्तार तीन तस्करो को पुलिस ने गुरुवार की सुबह आठ बजे छपरा जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कोल्हुआ से धेनुकी निवासी जितु कुमार व डेहुड़ी निवासी अज्बुद्विन व अमनौर से सुरेन्द्र महतो को कुल सात गैलन कच्ची स्प्रीट के साथ गिरफ्तार किया गया और जरुरी कार्यवाई करते हुए छपरा जेल भेज दिया गया।