बीना: आगासौद रोड पर मिला अज्ञात शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Apr 13, 2026 रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आगासौद रोड पर अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर बिना थाने से जवान पहुंच गए। वही समाजसेवी खलील खान एवं अनु राजपूत भी पहुंचे। और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद समाजसेवियों की मदद से देर रात शव को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।