कालपी: खादी ग्राम उद्योग केंद्र कालपी में सहकारी संगोष्ठी में किसानों की उन्नति की दी गई जानकारियां
Kalpi, Jalaun | Jun 19, 2026 कालपी के मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार दोपहर 2 बजे क्रय-विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में सहकारी संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के उपाध्यक्ष रामाशंकर जायसवाल ने सहकारिता को ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन भी मौजूद रहे।