बालाघाट: खेत के कुएं में मृत गाय फेंकने से फैली सनसनी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ग्राम केसलवाड़ा निवासी नवीन पिता मोहनलाल पटले की गाय करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक मृत हो गई थी। आरोप है कि उसने मृत गाय को गांव के ही पंकज बिसेन के खेत स्थित कुएं में फेंक दिया। सोमवार 11 मई की सुबह जब ग्रामीण कुएं की ओर पहुंचे तो वहां से तेज बदबू आने लगी। संदेह होने पर कुएं में देखा गया, जहां मृत गाय पड़ी दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल हट्टा पुलिस को दी गई। प