अंबाह: अंबाह जय भीम के नारों से गूंजा: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकला ऐतिहासिक चल समारोह
Ambah, Morena | Apr 14, 2026 “जय भीम के नारों से गूंजा अंबाह” अंबाह में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई रैली में आकर्षक झांकियां और “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। अंत में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।