झांसी: झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- शिवपाल यादव भतीजे को संभालें, केशव के चक्कर में न पड़ें
Jhansi, Jhansi | Jun 19, 2026 झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता शिवपाल यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि शिवपाल यादव को केशव प्रसाद मौर्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह अपने भतीजे अखिलेश यादव को संभालें और केशव के चक्कर में न पड़ें।