झांसी: झांसी में बुजुर्ग पिता से विवाद के बाद गांव के सामने बेटों ने की गाली-गलौज, पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Jhansi, Jhansi | Apr 23, 2026 बड़ागांव के लिथौरा निवासी घनाराम (63) ने बेटों से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उनका शव झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पारीछा गांव के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। शव के बुरी तरह नष्ट हो जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पास में मिले मोबाइल से शिनाख्त हो सकी। घनाराम खेती-किसानी करते थे। उनके दो बेटे हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। पुलिस जांच में जुटी।